फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्लेसमेंट ड्राइव में पांच छात्राओं का चयन

विज्ञापन
फोटो नंबर-06प्लेसमेंट ड्राईव के दौरान चयनित छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य व स्टाफ सदस्य
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का परिणाम ईमेल के माध्यम से सोमवार को प्राप्त हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव में एनआईआईटी की ओर से अमन साहनी व रजत गुप्ता शामिल हुए। यह प्लेसमेंट ड्राइव आइसीआइसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के लिए की गई थी, जिसका सालाना वेतन 2.6 लाख रुपये है। ड्राइव में महाविद्यालय की विभिन्न संकायों की 55 छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि पांच छात्राओं खुशी, अनीशा, मुस्कान, नचिता और प्रभा का चयन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें