जिले में सोमवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24719 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 7 मरीज ठीक हुए। अभी तक जिले में कुल 24535 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 164 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 20 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 7 मार्च तक 249169 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 114973 लोगों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 536780 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1236 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सोमवार को गांधी कॉलोनी नारनौल में एक, पाली में एक, माजरा कला में एक, टहला में एक व कांवी में एक कोरोना संक्रमित केस आया है।