फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार निकाले, अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड पर उज्जीवन बैंक के एटीएम में एक व्यक्ति ने राशि निकाल रहे व्यक्ति का कार्ड बदलकर 25000 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदिरा कॉलोनी पुरानी मंडी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी पत्नी मनीषा का एक अकाउंट रेवाड़ी रोड स्थित उज्जीवन बैंक में है। वह उसके अकाउंट का एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकलवाने के लिए उज्जीवन बैंक की एटीएम मशीन पर गया था। एटीएम से पैसे न निकलने की वजह से उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने कहा कि मैं आपकी मदद कर देता हूं। इसके बाद उसने एटीएम बदलकर उसको दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। उसके अक्षर मिटे हुए हैं। इसके बाद उसने 25000 रुपये उसके एटीएम से निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें