फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच आरोपियों को किया काबू, मारपीट मामले में थे वांछित

Tue, 11 Nov 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-71 महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपी---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस ने मंगलवार को मारपीट मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को काबू किया है। पहचान मोहित उर्फ धमालू पुत्र श्यामलाल, मनु पुत्र सुंदरलाल, सन्नी पुत्र भरत सिंह, पोनी पुत्र विष्णु और जॉनी पुत्र विजय कुमार निवासी महेंद्रगढ़ रूप में हुई है। सभी आरोपी शहर के मोहल्ला बास के निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों की ओर से 20 अक्तूबर को किए गए हमले में प्रदीप और अशोक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह झगड़ा दो साल से चल रहे आपसी विवाद की रंजिश के चलते किया गया था। मारपीट में प्रयुक्त डंडे, दताली और लोहे की रॉड पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत वांछित थे। दो के खिलाफ पहले से मारपीट व अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। आरोपियों को मंगलवार को शहरी क्षेत्र से काबू किया गया है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह ऑपरेशन नियमित रूप से जारी रहेगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहर थाना प्रभारी पवन कुमार,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें