फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 9 जुलाई को आएगी यूजी की पहली मेरिट लिस्ट, दो कॉलेजों में आए 2027 आवेदन

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- राजकीय महाविद्यालय में यूजी स्नातक में दा​खिले  के लिए आवेदन करवाते विद्यार्थी-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) कक्षाओं में दाखिले के लिए नया री-शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं, पहली मेरिट सूची 9 जुलाई को जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया के लिए अब केवल छह दिन शेष हैं। विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ और राजकीय महाविद्यालय सतनाली में यूजी दाखिले के लिए अब तक कुल 2027 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 1107 आवेदनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है जबकि 45 आवेदन अभी लंबित हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दाखिला पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के पीआरओ गगनदीप यादव और सतनाली महाविद्यालय के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए। आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक जांचना भी जरूरी है, क्योंकि किसी भी त्रुटि से दाखिला प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ कॉलेज में 1280 सीटों के लिए 1335 आवेदन मिले हैं। इनमें 656 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है जबकि 35 लंबित हैं। यहां बीसीए कोर्स में सबसे अधिक 572 प्रतिशत आवेदन आए हैं, जबकि लाइफ साइंस में सबसे कम 134 प्रतिशत आवेदन दर्ज हुए हैं।
वहीं सतनाली महाविद्यालय में 700 सीटों के लिए 692 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 451 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है और 10 आवेदन लंबित हैं। यहां लाइफ साइंस में सबसे अधिक 125 प्रतिशत तथा फिजिकल साइंस में सबसे कम 60 प्रतिशत आवेदन दर्ज किए गए हैं।
दाखिला शेड्यूल
पहली मेरिट सूची 9 जुलाई, फीस जमा 11 से 15 जुलाई। दूसरी मेरिट सूची 16 जुलाई, फीस जमा 18 से 22 जुलाई। 23 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी। 25 से 31 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला मिलेगा। 1 से 7 अगस्त तक दाखिले पर 100 रुपये लेट फीस के साथ 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़
संकाय सीट आवेदन प्रतिशत
बीए 600 558 143
बीकॉम 80 124 155
बीसीए 40 229 572
बीएससी लाइफ साइंस 160 215 134
बीएससी फिजिकल साइंस 400 387 96

राजकीय महाविद्यालय सतनाली
बीए 380 465 122
बीकाॅम 80 54 68
लाइफ साइंस 60 75 125
फिजिकल साइंस 180 107 60
-

- वर्जन:
शहर के दो महाविद्यालयों में 1980 सीटों पर 2027 आवेदन प्राप्त हुए है। 1107 आवेदनों पर सत्यापन किया जा चुका है। 30 जून को आवेदन की अंतिम दिन है। महाविद्यालय में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। -प्रो. विजय कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें