फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहले बनाई दूरी, फिर एक मंच पर दिखाई दिए स्थानीय नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले के गांव दौंगड़ा अहीर में संपन्न हुई विकसित भारत जन विश्वास रैली के माध्यम से नांगल चौधरी से विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। पिछले माह जहां पार्टी के कुछ नेता इस रैली को व्यक्तिगत रैली करार दे रहे थे, वह भी इस रैली में मंच पर आए। बताया जा रहा है कि इस रैली को लेकर अकेले डॉ. अभय यादव ने पूरी ताकत झोंकी थी। रैली के लिए पूर्व में लगाए गए पोस्टर में से जहां स्थानीय नेताओं के चेहरे गायब होने से चर्चाओं का बाजार खूब गर्म रहा था। इस समय जिले की तीन विधान सभाओं में भाजपा के विधायक हैं। इनमें से एक प्रदेश सरकार में मंत्री भी है। वहीं प्रदेश प्रभारी ने पूर्व शिक्षामंत्री को पार्टी का पितामह भीष्म करार देकर उनका भी मान रखा। हालांकि पार्टी के हस्तक्षेप के बाद रैली स्थल पर स्थानीय नेताओं के भी पोस्टर लगाए गए थे। वहीं इस रैली में अहीरवाल पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले राव इंद्रजीत सिंह के खेमे से कम ही लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें