फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार जगहों से अवैध शराब बेचने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस को गुप्ता सूचना मिली कुलदीप निवासी पाथेड़ा बाइक पर प्लास्टिक के कट्टा में अवैध शराब कनीना से पाथेड़ा की ओर ला रहा है। पुलिस ने सूचना पाकर पाथेड़ा से गुढ़ा रोड पर 152 डी पुलिया के नीचे नाकाबंदी की तो बाइक पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर गुढ़ा की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बाइक पर भागने लगा पुलिस ने आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई तो 24 बोतल देशी शराब बरामद की गई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इधर, महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस ने रवि निवासी ऊंची भांडोर को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आकोदा चौकी पुलिसने सतीश उर्फ सतिया निवासी आकोदा से बसई रोड को परचून की दुकान खोखा लोहा पर अवैध शराब बेचते पकड़ा है। वहीं दूसरी ओर सदर थाना कनीना पुलिस ने अजीत निवासी इसराना को प्लास्टिक कट्टे में 12 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें