फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर अड़े दमकल कर्मचारी, अनशन पर बैठे नौ लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 27वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के तीसरे दिन जिले के नौ कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। कर्मचारियों के समर्थन में सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर परिषद और सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और अपना समर्थन जताया।
विज्ञापन

दमकल प्रधान रामसिंह और कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान कामरेड राजेंद्र यादव ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यूनियन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है और सरकार को उनकी जायज मांगों को तुरंत स्वीकार करना चाहिए।
क्रमिक अनशन के तहत प्रतिदिन दो कर्मचारी बैठ रहे हैं। सोमवार को गुरूदयाल, सुनील यादव, आशीष, मनसाराम, नरेश मान, चंद्रवीर, ओमप्रकाश, सतीश और संदीप अनशन पर डटे रहे। इसके अलावा, विभाग के कर्मचारी अभिषेक और संजय ने भी अनशन में भाग लिया।
विज्ञापन

समर्थन देने वालों में नगर परिषद सफाई प्रधान कौशल यादव, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान महेंद्र गोयत, दमकल विभाग के गुरूदयाल, सफाई कर्मचारी नेता राहुल सारवान, जनस्वास्थ्य विभाग के प्रधान राजेंद्र यादव और सचिव अनिल फौजी शामिल रहे।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में आग बुझाते हुए जान गंवाने वाले भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा और उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता देना शामिल है। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना और जोखिम भत्ता देना भी प्रमुख मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें