फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर दमकल व सफाई कर्मचारी मिलकर एक व दो मई को करेंगे विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर बुधवार को 22वें दिन हड़ताल बैठे रहे। राज्य कमेटी के आदेशानुसार एक व दो मई को दो दिन नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर जिले के 40 कर्मचारी पिछले 22 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए है। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। एक व दो मई को दो दिवसीय नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदेश सरकार नहीं मानी तो अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में लगी आग बुझाते हुए कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है। शहीद का दर्जा दिलवाने को लेकर संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण दमकल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। राज्य कमेटी के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें