फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों के खलिहान में लगाई आग, जलकर हुई राख

Sun, 23 Mar 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20गांव मांदी के एक खेत में काट कर रखी गई सरसों की फसल में लगी आग।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के सीमावर्ती गांव मांदी में एक सरसों के खलिहान में शनिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे सरसों की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मांदी निवासी लोकेश ने बताया कि वह कृषि कार्य करता है। उसने चार एकड़ की सरसों की कटाई कर रखी थी। शनिवार को करीब 12 बजे किसी ने सरसों खलिहान में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, लेकिन उस समय तक ज्यादातर फसल जल चुकी थी। इस दौरान दमकल विभाग को आगजनी की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस शिकायत में बताया कि करीब सवा 11 बजे खेत में कुछ महिला बकरी चरा रही थी। वहीं कुछ युवा भी मौजूद थे। पुलिस ने किसान की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें