नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के वार्ड नंबर तीन के एक खेत में शार्ट-शर्किट के चलते कड़बी में आग लग गई। आग लगने के कारण करीब 30 मन कड़बी जलकर राख हो गई। इसके साथ झोपड़ी व उसमें रखे कपडे़ और सामान भी जल गया।
गनीमत रही कि आग पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पर काबू पा लिया, जिससे गेहूं की फसल में नुकसान होने से बच गया। पीड़ित ने बिजली विभाग से बिजली के तारों को ठीक करने की गुहार लगाई है। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामसिंह सैनी ने बताया कि उसने अपने खेत में करीब तीस मन कड़बी एकत्रित की हुई थी। आग लगने से जलकर राख हो गई।