फोटो संख्या:80-कनीना- रेवाड़ी मार्ग पर दुकान में आग लगने से जला समान--स्रोत--संवाद
कनीना। कनीना-रेवाड़ी रोड स्थित एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक गणेश गुप्ता ने बताया कि उसने कनीना-रेवाड़ी मोड़ के पास कोल्डड्रिंक फर्म के नाम से एक दुकान कर रखी है।
बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से अलमारी, इनवर्टर बैट्री, लेपटॉप, बिल के कागजात व गोदाम में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। दुकान में आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।