नीरपुर में शराब के ठेका आग से जला हुआ।
- फोटो : AMAR UJALA
नीरपुर गांव में बदमाशों ने शराब के ठेके में आग लगा दी। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नीरपुर में अंग्रेजी शराब का ठेका है। मंगलवार की रात तीन-चार युवक ठेके पर पहुंचे। आरोपियों शराब लेने के बहाने सेल्समैन से मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपियों कैश छीनने के बाद शराब के ठेके में आग लगा दी। इसके बाद फरार हो गए। ठेके पर रखा छोटा गैस सिलिंडर रखा गया था और फट गया। सेल्समैन ने इसकी जानकारी मालिक व पुलिस को दी। पुलिस सेल्समैन के बयान पर आगे कार्रवाई करेगी।