गुरुग्राम में बिजली निगम में कार्यरत एक युवक का शव जेएलएन नहर में मंगलवार को मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार आशीष 14 जून को गुरुग्राम से घर आने को कहा था। लेकिन,15 जून तक घर नहीं पहुंचा और मोबाइल बंद था। इसके बाद पिता सोमवार की शाम को सदर थाना पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। मंगलवार को नहर में उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।