गांव बवाना में स्थित रेस्टोरेंट में रविवार की रात्रि को संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। गांव बवाना में शिव मंदिर के पास रेस्टोरेंट चला रहे महेंद्र यादव ने बताया कि वह रात 10.30 बजे दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। जब सुबह आकर उसने रेस्टोरेंट खेला तो उसमें रखा बहुत सा सामान जल चुका था। आग को देखकर वह दंग रह गया और पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच में जुट गई। महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में एक पड़ोसी पर आग लगाने का शक जाहिर किया है।