फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर शराब ठेके में लगाई आग, कारिंदा झुलसा

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में उपचाराधीन घायल---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव झगड़ौली में बुधवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने शराब के ठेके पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में ठेके पर काम करने वाला कारिंदा गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार रात को करीब 2 बजे महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के गांव झगड़ौली में स्थित शराब ठेके पर किसी अज्ञात शरारती तत्व ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। उस समय ठेके के अंदर सेल्समैन जुगल कुमार यादव निवासी बिहाविला, थाना हंटरगंज, जिला चतरा उत्तर प्रदेश सोया हुआ था। आग लगने पर वह एक ठेके का गेट खोल कर बाहर की तरफ भागा। इस दौरान उसके पैरों का नीचे वाला हिस्सा झुलस गया। यह ठेका सीताराम एंड कंपनी के नाम है जो जोन नंबर 14 में आता है।
ठेके का संचालन वीरेंद्र उर्फ कर्नल निवासी भालखी (कोसली) के पास था। ठेके पर आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम ने पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग से ठेके में रखी 15 पेटी देसी पौव्वा, 5 पेटी देसी अद्धा, 15 पेटी देसी बोतल, 10 पेटी बियर, 4 पेटी अंग्रेजी शराब जल गई। ठेके में रखा डी फ्रिज, एक इनवर्टर, 2 बैटरी जल गई। जुगल कुमार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में दाखिल करवाया गया है। ठेकेदार से मिली जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले इस शराब के ठेके पर तैनात कारिंदे को तीन चार अज्ञात लोग धमकी देकर गए थे। उन व्यक्तियों को उपरोक्त नहीं पहचानता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि प्रथमदृष्टया देखने में यह आग रंजिशन लगाई गई है। पुलिस ने ठेकेदार व कारिंदे की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें