फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश शर्मा नगर पालिका नांगल चौधरी के उप प्रधान निर्वाचित

विज्ञापन
नपा उपचेयरमैन चुनाव की ईवीएम मशीन से गिनती करते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नगर पालिका परिषद नांगल चौधरी के उप प्रधान पद पर चुनाव वीरवार को हुआ। इसमें वार्ड नंबर 10 के पार्षद मुकेश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी वार्ड नंबर पांच की पार्षद शकुंतला देवी को चार मतों से हराकर उप प्रधान का ताज पहना।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. मंगल सेन की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से सहमति नहीं बनने पर वार्ड नंबर 10 के पार्षद मुकेश शर्मा और वार्ड नंबर 5 की पार्षद शकुंतला देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें शकुंतला देवी ने 5 वोट हासिल किए जबकि मुकेश शर्मा ने 9 वोट हासिल कर 4 मतों से जीत दर्ज कराई और उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया। मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्षदों के सहयोग और विश्वास से उनकी जीत हुई है। शहर में विकास कार्य कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बता दें कि जून में नगरपालिका नांगल चौधरी के पार्षदों और चेयरपर्सन के चुनाव हुए थे। इसमें चेयरपर्सन के सीधे चुनाव होने पर प्रिया सैनी को चेयरपर्सन चुना गया था। वहीं 13 वार्ड से अलग-अलग पार्षद भी चुनकर आए थे। इसके बाद उप प्रधान पद का चुनाव होना था। इसके लिए 9 अगस्त की तारीख तय की गई थी। उस दिन चुनाव अधिकारी सीटीएम नारनौल डॉ. मंगल सेन पूरा दिन बैठे रहे, लेकिन कोई भी पार्षद नहीं पहुंचा तो कोरम पूरा नहीं होने से चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद 1 सितंबर वीरवार को उप प्रधान के चुनाव निर्धारित समयानुसार शुरू हुए और मुकेश शर्मा ने 4 वोटों से जीत दर्ज की। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। चेयरपर्सन के ससुर रमेश सैनी ने उप प्रधान मुकेश शर्मा को फूल मालाएं पहनाकर जीत की बधाई दी। शहर में विजयी जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर पहुंचे अधिकारी और पार्षद
उप प्रधान का चुनाव करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. मंगल सेन सुबह साढे़ दस बजे नगरपालिका कार्यालय में पहुंच गये थे। इसके बाद साढे 11 बजे तक सभी पार्षद पहुंच गऐ थे लेकिन किसी एक के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति नहीं बनी। इसकी वजह से 11.45 तक नामांकन भरवाये गये। इसमें वार्ड नंबर 10 से मुकेश शर्मा और वार्ड नंबर 5 से शकुंतला देवी ने अपना अपना नामांकन दर्ज करवाया। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की गई। सवा 12 बजे तक नामांकन वापस लेने के लिए इंतजार किया गया लेकिन दोनों उम्मीदवारों में से किसी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।सभी पार्षदों की मौजूदगी में ईवीएम मशीन को चेक करवायाऔर फिर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर वोटिंग शुरू हुई। इसमें चेयरमैन प्रिया सैनी सहित सभी पार्षदों ने अपना मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया संपंन होने के बाद सभी पार्षदों के सामने ईवीएम मशीन से परिणाम की जांच की गई। इसमें मुकेश शर्मा को 9 वोट तो शकुंतला देवी को 5 वोट मिले। चुनाव अधिकारी ने मुकेश शर्मा को 4 वोट से विजयी घोषित किए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें