फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम ने की सरसों मिलों और होटलों में लगे फायर सिस्टम की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के निर्देश पर दमकल केंद्र जिले में शिक्षण संस्थानों, स्कूलों-कॉलेजों व कंपनियों समेत अन्य में फायर सेफ्टी नॉर्म्स को लेकर सर्वे कर रहा है। सोमवार को टीम ने सरसों की मिलो व होटलों में लगे फायर सिस्टम की जांच की। टीम ने ऐसे करीब दस संस्थानों में फायर नार्म्स संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला दमकल अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह स्कूलों, कॉलेजों, होटलों, सिनेमा घरों, कोचिंग संस्थानों समेत कंपनियों के सर्वे करने का आदेश मिला था। उन्होंने बताया कि सोमवार को टीम ने क्षेत्र के 10 संस्थानों का सर्वे किया। उन्होंने बताया कि इसमें क्षेत्र में चल रही सरसों की मिलो व सिंघाना रोड पर चल रहे होटलों की जांच की गई। टीम नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और नांगल चौधरी क्षेत्र में चल रहे संस्थानों, पेट्रोल पंपों समेत अन्य का सर्वे करेगी। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। सुरेश कुमार ने बताया कि विभाग को एक सप्ताह में रिपोर्ट बनाकर भेजनी है। उन्होंने बताया कि जांच में कई जगहों पर फायर सेफ्टी को लेकर अनियमितताएं मिली है। सुरेश ने बताया कि इसके बाद विभाग से मिले निर्देशों के अनुसार कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें