फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नमकीन के गोदाम में शार्ट-सर्किट के कारण लगी आग

Sat, 29 Jul 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
बुचौली रोड पर ​स्थित गोदाम में आग लगने से सामान को बाहर निकालते कर्मचारी।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के बुचोली रोड स्थित शकर कुई कॉलोनी में वीरवार की दोपहर एक नमकीन के गोदाम में शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पीड़ित का कहना है कि नमकीन के गोदाम में आग लगने से उनका चार लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि उनकी शकर कुई कॉलोनी में नमकीन का गोदाम है। वीरवार को करीब 12:30 बजे पड़ोस के दुकानदारों ने घर जाकर सूचना दी। आपके गोदाम में से धुंआ निकल रहीं है। इसके बाद वह मौके पर आया तो देखा कि गोदाम में आग लगी हुई थी। इसके उपरांत बाल्टी एवं पानी की मोटर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग पूरी तक नहीं बुझ पाई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दमकल गाड़ी ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया।
दो दिन पहले आई थी माल की गाड़ी
अनिल ने बताया कि उसके पास बीकानो नमकीन की एजेंसी है। दो दिन पहले ही साढ़े पांच लाख रुपये का माल आया था। इससे पहले लगभग साढ़े सात लाख रुपये का माल पहले ही स्टॉक में रखा हुआ था। उसने बताया कि आग से दुकान का एक तरफ का सारा माल जल गया। इनमें कुछ क्रिमिका कंपनी के बिस्कुट भी थे। इससे उसको चार लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित अनिल कुमार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें