फोटो संख्या: 72 नगरपालिका के डंपिंग यार्ड में आग को बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी---संवाद
महेंद्रगढ़। नगरपालिका के कचरा डंपिंग यार्ड व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो के पास पड़े कचरे में मंगलवार को आग लग गई। दो स्थानों पर आगजनी की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो स्थानों पर आगजनी की सूचना विभाग को मिली थी। पहली घटना में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो के पास लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलकर नीचे व आसपास पड़े कचरे में गिरने से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर एलएफएम जितेंद्र यादव, चालक संदीप व फायरमैन महेंद्र की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
वहीं दूसरी घटना में दोपहर 12 बजे सूचना मिली की नगरपालिका के कचरा डंपिंग यार्ड में आग लगी हुई है। सूचना के बाद मौके पर प्रदीप कुमार, महेंद्र व चालक ओमप्रकाश के साथ पहुंचकर डेढ़ घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी भी आगजनी में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
फोटो संख्या: 72 नगरपालिका के डंपिंग यार्ड में आग को बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी---संवाद