फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैंप कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं

Wed, 15 May 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 52 कैंप कार्यालय में नागरिकों की समस्या सुनते हुए तहसीलदार मदनललाल---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कैंप कार्यालय में इस बार क्षेत्र के नौ नागरिकों ने एसडीएम व तहसीलदार के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। एसडीएम संजीव कुमार व तहसीलदार मदनलाल शर्मा ने महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में मंगलवार को लगे साप्ताहिक कैंप कार्यालय में आमजन की शिकायतें सुनी।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित जो भी शिकायत आती है उसका समय अवधि में ही समाधान करें। किसी भी आमजन को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगवाएं। इस मौके पर अवैध कब्जे, बिजली व पानी, परिवार पहचान पत्र व अन्य समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को भेज कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग से एसडीओ डॉ. बलजीत, कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद, बीडीपीओ कार्यालय से मोहनलाल, बिजली विभाग से हिमांशु जांगड़ा, खेल विभाग से प्रवीण कोच, श्रम विभाग से सुरेंद्र लांबा, आयुष विभाग से अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, क्रीड विभाग से अनिता भालोठिया, रवि तंवर बसई, अल्प बचत विभाग से विजेंद्र सिंह कुंडू, लिपिक प्रदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें