फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहरपुर की पहाड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
फोटो नंबर-24शहरपुर में आग बुझाने के बाद मुआयना करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। गांव शहरपुर स्थित पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण सूखी घास में आग लग गई। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, परन्तु एक-दो पेड़ इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रही बिजली लाइन के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे निकली चिंगारी सूखी घास पर गिर गई और देखते ही देखते आग फैलने लगी। धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों ने मिट्टी, टहनियों और पानी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर आग पूरी तरह बुझने की पुष्टि की व किसी भी संभावित खतरे को टाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें