फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेसिज नंबर में गलत अंक होने पर फाइनेंस कर्मियों ने बाइक छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चेसिज नंबर में एक गलत अंक होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने एक निजी कंपनी के कर्मी की बाइक को छीन ली। निजी कंपनी के कर्मी ने आरोप लगाया कि उसकी बाइक में 50 हजार रुपये की नकदी भी थी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गांव राठीवास निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन बजे अपनी बुआ की पोती की शादी के कार्ड देने के लिए बाइक से झगड़ौली गया था। लौटते समय वह गांव बुचावास के एक व्यक्ति से हर्ष प्रिंटिंग प्रेस के 50 हजार रुपये लेकर आ रहा था। आनावास एवं सीगड़ी के बीच दो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसकी बाइक के आगे बाइक लगा दी। तीनों ने उससे कहा कि चुपचाप बाइक दे जाओ। बाइक छीनने वालों ने कहा कि बाइक की कई किस्तें बाकी हैं। फाइनेंस कंपनी के कर्मी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जब वह फाइनेंस कंपनी पहुुंचे तो कंपनी के कर्मियों ने कहा कि उनसे गलती हो गई। वे गलत नंबर की ट्रैकिंग करते हुए उनके पास पहुंच गए। आपकी बाइक वापस दे देंगे। पैसे के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। बिजेंद्र ने कहा कि इस तरह से बाइक छीनने से उसका अपमान हुआ है। फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका पैसा वापस दिलाया जाए।
बिजेंद्र ने बाइक तथा पैसा छीनने की शिकायत दी है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने गलत नंबर के चलते बाइक उठाने की बात मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महाबीर सिंह, एसएचओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें