फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में फिजियोथेरैपी करवाने आई महिला के परिजन व पंचकर्म स्टाफ में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सुबह 9 बजे पंचकर्म वार्ड में महिला मरीज के साथ आए परिजन की पंचकर्म स्टाफ के साथ मारपीट करने का मामला आया है। दोनों तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सागरपुर निवासी प्रमोद ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे वह अपनी पत्नी सरोज के साथ नागरिक अस्पताल में उसकी फिजियोथेरैपी करवाने आया था। पंचकर्म विभाग में जब वह फिजियोथरैपी करवा रही थी तो उसे शक हुआ कि उसका विडियो बनाया जा रहा है लेकिन उसने किसी को बताया नहीं। उसने बाहर आकर उसे इस बारे में बताया। इसके बाद वह पंचकर्म कक्ष में गया तो दो-तीन कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अपना बचाव कर प्रमोद ने डायल 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दोनों तरफ से शिकायत दी गई है।
शुक्रवार को बिना कराए चली गई थी घर
प्रमोद ने बताया कि उसकी पत्नी सरोज शुक्रवार को भी नागरिक अस्पताल में पंचकर्म विभाग में फिजियोथेरैपी करवाने आई थी। करीब दो घंटे बाद जब उसका नंबर नहीं आया तो वह अपने घर बिना इलाज करवाएं चली गई थी। शनिवार को भी सरोज अपनी फिजियोथेरैपी पंचकर्म विभाग में करवा कर गई थी।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे पंचकर्म विभाग के कर्मचारी व एक दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। मौके पर पुलिस आई तो दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे जिनको सीएमओ के पास भेज दिया था। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा बर्ताव करें, वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों व परिजनों से भी अपील की है कि वो भी अस्पताल कर्मचारियों के साथ शालीनता का व्यवहार करें। -डॉ. केएम शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें