फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी केंद्र पर किसानों को खाद किया वितरित

Thu, 06 Nov 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद को लेकर लगी किसानों की लंंबी  लाइन---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सरकारी खाद केंद्र पर दो दिन के अवकाश के बाद वीरवार को किसानों को खाद व गेहूं के बीज वितरित किए गए। खाद लेने के लिए केंद्र पर किसानों को लंबी लग गई। किसानों को यूरिया व डीएपी वितरित की गई। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि अब किसानों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर व दिसंबर में सरसों की फसल में पहली सिंचाई से पहले यूरिया खाद की आवश्यकता होती है। यूरिया को लेकर किसानों की खाद को लेकर मारा होनी शुरू हाे गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस बार अनुमानित 277500 एकड़ में सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है। सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है।
सरसाें बिजाई के करीब एक माह के बाद ही पहली सिंचाई के समय किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता रहेगी। गेहूं बिजाई से पूर्व डीएपी व यूरिया खाद की बिजाई करते हैं। इस समय जिले में करीब छह हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है जो सरसों की पहली सिंचाई के समय पर्याप्त रहेगा। वीरवार को किसानों को 487 यूरिया, 180 डीएपी व 105 गेहूं के बीज के बैग वितरित किए गए है। केंद्र पर 15 यूरिया, 45 डीएपी बैग व 220 गेहूं बीज के बैग केंद्र पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

-
- वर्जन:
सरकारी खाद केंद्र पर किसानों के आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। केंद्र पर 15 यूरिया, 45 डीएपी व 220 बैग गेहूं के बीज के उपलब्ध है। पांच हजार यूरिया बैग की मांग और भेजी गई है। केंद्र पर उपलब्धता के आधार पर किसानों को खाद का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। - जगराम, प्रबंधक, हैफेड , महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:67- सरकारी खाद केंद्र पर यूरिया खाद को लेकर लगी किसानों की लंंबी  लाइन---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें