फोटो नंबर-22एनएसएस शिविर के दौरान जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। स्रोत-संस्थान
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में आयोजित एनएसएस शिविर में शनिवार को शुरुआत स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास के साथ की। योग प्रशिक्षक अशोक कुमार ने छात्राओं को कपालभाति, प्राणायाम, भ्रामरी सहित विभिन्न योगासन कराए और नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। सांयकालीन सत्र में राज्यस्तरीय अवॉर्डी रिचा गर्ग ने छात्राओं को एंटरप्रेन्योरशिप स्किल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी प्रियंका, मंजू, डॉ. संदीप, नरेश, सरला, अमित सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद