फोटो 15 गुजरवास में छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य। स्रोत: स्कूल
मंडी अटेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के अटेली स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने योग का शानदार प्रदर्शन किया था। गुजरवास स्थित गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। मंगलवार को स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रा रिया, शगुन, आरजू, अभी और महक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी तेज प्रकाश ने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।