फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं ने उठाई लाइब्रेरी व साफ शौचालय की मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर-03महिला कॉलेज में आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव के दौरान विचार रखती छात्रा। स्रोत:संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय ‘रिफॉर्म उत्सव-2026 के तीसरे दिन सोमवार को ग्रुप डिस्कशन और जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा रेडक्रॉस क्लब की ओर से हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं ने कॉलेज की सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मकता, नए विचारों और व्यावहारिक अनुभव का अवसर देना है। युवाओं को केवल समस्याएं बताने के बजाय उनके समाधान में भी भागीदारी करनी चाहिए।
महाविद्यालय काउंसिल सदस्य डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि विद्यार्थियों के सुझावों से शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।
चर्चा के दौरान छात्राओं ने पुस्तकालय में बैठने की बेहतर व्यवस्था, डिजिटल लाइब्रेरी, शौचालयों की नियमित सफाई, हैंडवाश की उपलब्धता और खेल व सांस्कृतिक सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. गीता यादव ने छात्राओं से अपने सुझाव शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम का मार्गदर्शन डॉ. सुमन यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. मुकेश यादव, डॉ. अक्षत कुमार, डॉ. हितेश और डॉ. पूनम सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। चेतना, दीपिका और नेहा समेत कई छात्राओं ने चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें