फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप : अंजलि

Tue, 26 May 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01बेटी बचाओ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूक करती डॉ. अंजली सैनी। स्रोत: विभाग - फोटो : जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची स्टेशन ट्रेन का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
नारनौल। गोद गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के परिसर में मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और महिला व किशोरी स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजलि सैनी ने कहा कि भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप है। गर्भ में लिंग जांच करवाना अवैध है। यह समाज के संतुलन के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से बेटियों को समान अधिकार और सम्मान देने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई।
समन्वयक प्रवीण शर्मा ने कहा कि यदि गांव में कोई व्यक्ति भ्रूण लिंग जांच करवाने या उससे संबंधित संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही प्रोत्साहन राशि भी जाएगी।
विज्ञापन

एचपीवी वैक्सीनेशन के बारे में बताया गया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में प्रभावी है। गांव की सरपंच रेणु यादव ने अभियान को ग्राम पंचायत का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सीएचओ रुचिका, हेल्थ इंस्पेक्टर पंकज शर्मा, कैलाश चंद, सुनीता, हेमंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें