निजामपुर। जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को गांव गोलवा में प्रस्तावित क्वार्ट्ज व पत्थर खदान को लेकर जनसुनवाई की। 24.40 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित इस खदान की उत्पादन क्षमता 54 लाख टन प्रतिवर्ष है। जनसुनवाई में ग्रामीणों और अधिकारियों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने परियोजना को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां रखीं। उपायुक्त ने बताया कि सभी आपत्तियों को रिकॉर्ड में लेकर नियमानुसार आगे भेजा जाएगा। संवाद