फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता और दो पुत्री घायल

Fri, 13 Nov 2015 12:16 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघाना रोड पर बुधवार रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर बैठे पिता, उसकी दो पुत्री और उसका पुत्री घायल हो गए। घायलों में से पिता और पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था के चलते रोहतक रेफर कर दिया, जबकि पुत्र को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


केशव नगर निवासी संजय कुमार अपनी दो पुत्रियों 7 वर्षीय ईशिका और 11 वर्षीय मुस्कान तथा एक पुत्र 1 वर्षीय मोनू के साथ अपनी नहर के पास स्थित दुकान पर पूजन करने गया था। दुकान पर पूजन करने के बाद चारों बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। इस दौरान नहर के पास ही एक कार चालक ने उनको टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने चारों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर संजय, ईशिका और मुस्कान को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया, जबकि मोनू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। दीपावली के दिन हुए इस हादसे से परिजनों की त्यौहार की खुशियां गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें