फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसान एमएसपी के लिए तरस रहे : राव नरेंद्र सिंह

Thu, 09 Oct 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 23 मंडी में किसानों से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र। प्रवक्
विज्ञापन
नारनौल। नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने वीरवार शाम 5 बजे शहर की मंडी का निरीक्षण किया। साथ ही किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से बातचीत की। समस्याओं को जाना। भाजपा सरकार में किसान एमएसपी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि उनसे लूट की जा रही है। सरकारी खरीद न होने के कारण मंडियों में किसानों का बाजरा, कपास की खरीद कम भाव में हो रही है। किसानों को एमएसपी से कम रेट में अपनी फसल बेचनी पड़ रही है। किसान का बाजरा 800-1000 रुपये कम रेट में बिक रहा है और कपास करीब 1000 से 1500 कम रेट पर बेचने को मजबूर हैं।

पहले ही बारिश के कारण फसल में नुकसान देखने को मिला है, ऊपर से खरीद का इंतजार हो रहा है। जिससे किसानों को कई दिन-रात इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों के मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार की आलोचना की व कहा कि आज प्रदेश की मंडियों में बाजरा, कपास और धान की आवक तेज है, लेकिन खरीद न होने से किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया, विधायक मंजू चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत बुलान सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें