फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को जैविक कीट नियंत्रण के तरीके बताए

विज्ञापन
फोटो नंबर- 04कपास की फसल का सर्वेक्षण करते कृषि विशेषज्ञ। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय व कृषि विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कपास की फसल का संयुक्त सर्वेक्षण कर किसान सभा आयोजित की। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि कपास में लगने वाले कीटों व बीमारियों से बचाव के लिए यांत्रिक व बायो-पेस्टीसाइड उपाय अपनाएं।
विज्ञापन

वहीं, बुआई से पहले बीज उपचार के लिए किसानों को ''ट्राइकोडेर्मा विरिडी'' जैविक कीटनाशक वितरित किया गया। सलाह दी गई कि बुआई के 40-45 दिन बाद प्रति खेत में कम से कम 4 फेरोमन ट्रैप और कपास ल्योर का इस्तेमाल करें, जिससे कीटों की समय पर निगरानी हो सके।
उन्होंने किसानों को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी गई। इस ऐप पर खेत में लगे कीट-रोग की फोटो अपलोड कर विशेषज्ञों से तुरंत वैज्ञानिक सलाह ली जा सकती है। इससे अनावश्यक रासायनिक छिड़काव रुकेगा, लागत घटेगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. संदीप सांगवान, तकनीकी सहायक डॉ. मनोज कुमार डाबला, डॉ. के. पी. शर्मा, डॉ. सुरजीत बर्मन, डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. विशु दत्त शर्मा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें