फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी की मांग पर किसानों ने नहर में उतरकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। गांव में रविवार सुबह किसानों ने बास माइनर में घुसकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपने हक के पानी की मांग की। किसान सुबह सवा 6 बजे सतनाली से पथरवा कॉलेज रोड पर जाने वाली नहर के पुल पर इकट्ठा हुए और फिर नहर के अंदर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि फरवरी 2026 से नहर में पानी नहीं आया है। नहर में घास और कूड़ा-करकट भरा पड़ा है। जोहड़ सूख गए हैं और कुओं का पानी 1000 फीट नीचे चला गया है जिससे लोग पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे अपने हक का पानी मांग रहे हैं।
किसानों ने पुल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जिसके कारण दो साल पूरे होने से पहले ही पुल क्षतिग्रस्त हो रहा है।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में सवाई सिंह रागोड़ (पूर्व प्रधान राजपूत सभा), दादा मान सिंह, शिम्मु सिंह, लालचंद फोरमैन, शिव कुमार, अनिल कौशिक, पप्पू सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश सिंह सैनी, पवन सोमी समेत अन्य किसानों ने सरकार और स्थानीय नेता प्रतिनिधियों से जल्द नहर में पानी छोड़ने की मांग की ताकि लोगों का पलायन रुक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें