फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत 41200 किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत पंजीकरण करने में महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। अब तक जिले में करीब 41200 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें बाजरा के लिए सबसे अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। किसानों के पास पंजीकरण कराने के लिए आखिरी दो दिन का समय बचा है। इस योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले किसान ही अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद में बेच सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश भर से अब तक एक लाख 62 हजार 915 किसान विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा चुके है। ऑनलाइन पंजीकरण करने में पूरे प्रदेश में महेंद्रगढ़ पहले स्थान पर है। महेंद्रगढ़ से अब तक कुल 41200 किसान ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके है। पंजीकरण करने में फरीदाबाद सबसे पिछड़ा हुआ है। फरीदाबाद से अब तक केवल 2003 पंजीकरण हुए है। प्रदेश सरकार ने फसल पंजीकरण के लिए योजना शुरू की है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत किसानों को अपनी फसल के ब्यौरा की जानकारी देनी है।
इस ब्योरे के अनुसार सरकार खरीफ की फसलों की खरीद की तैयारी करेगी। खरीफ फसलों में बाजरा, धान सबसे अधिक प्रमुख है। बाजरा को सरकार की ओर से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाना है। जो किसान पंजीकरण नहीं कराएंगे वह अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे। बिना पंजीकरण वाले किसानों को अपनी फसल खुले बाजार में बेचनी होगी। खुले बाजार में बाजरा की कीमत 1400 से 1500 रुपये रहती है। इसी तरह से सरकार ने धान की फसल का भी न्यूनतम मूल्य तय किया है। किसान 31 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। योजना के तहत किसान अपना पंजीकरण खुद कर सकते हैं। इसके अलावा किसान सीएससी या मार्केट कमेटी के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान फसलएचआरवाइडॉटइन के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में 82 हजार हेक्टेयर में बाजरा
महेंद्रगढ़ जिले में करीब 82 हजार हेक्टेयर में बाजरा है। प्रदेश में सबसे अधिक बाजरे का एरिया इसी जिले में है। बाजरा की सरकारी खरीद होने के कारण किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। पिछली बार करीब 38 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें