फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी के लिए लगी किसानों की कतार, 500 बैग पहुंचने से मिली राहत

विज्ञापन
फोटो संख्या:-72 कनीना में खाद केंद्र पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कनीना। गेहूं और सरसों की बुआई का समय नजदीक आते ही कनीना में डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है। बुधवार सुबह मार्केटिंग सोसायटी कार्यालय के सामने खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों की लंबी कतार लगने से कार्यालय के बाहर काफी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

मार्केटिंग सोसायटी के मैनेजर जगराम ने बताया कि कनीना में डीएपी की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर 500 बैग डीएपी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद का वितरण केवल उन्हीं किसानों को किया जाएगा, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है।
खाद लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। किसानों ने बताया कि गेहूं और सरसों की बुआई के लिए डीएपी की जरूरत है। समय पर खाद मिलने से खेतों में बुआई की तैयारी करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

सुबह से ही किसान सोसायटी कार्यालय के सामने कतार में खड़े रहे। किसानों को उम्मीद है कि बुआई के सीजन में खाद की उपलब्धता बनी रहेगी, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें