फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली के फॉल्ट को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 20बिजली उपमंडल कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन करते किसान। ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। कृषि फीडर में आए दिन बिजली के फॉल्ट को लेकर बेगपुर के किसानों ने शुक्रवार को पावर हाउस व बिजली उपमंडल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सुबह ही ट्रैक्टर में बैठ कर पावर हाउस व उपमंडल कार्यालय पर अपना विरोध जताया व उपमंडल एसडीओ दीपक यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन

किसान राहुल, रामनिवास, राजपाल, धर्मपाल, दयानंद, विक्रम, अजीत संजय व सोमदत्त आदि ने बताया कि उनके गांव में अटेली पावर हाउस से बेगपुर एपी के नाम से बिजली लाइन है। इस लाइन में लंबे समय से दिक्कत बनी रहती है। बिजली में आए दिन फॉल्ट के चलते किसान अपनी फसलों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
यह लाइन पुरानी व जर्जर है इस कारण खेती करने में काफी दिक्कत बनी हुई है। बिजली की समस्या को लेकर अनेक बार संबंधित जेई से मिल चुके हैं लेकिन लाइन को ठीक नहीं किया गया है। यह लाइन पुरानी होने व समय पर मेंटेनेंस नहीं होने पर इसमें आए दिन दिक्कत होती रहती है। बिजली निगम के एसडीओ दीपक यादव ने किसानों की समस्या को सुनकर उनका हल करने का भरोसा देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें