फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 320वें दिन किसानों ने धरना स्थल पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Sun, 28 Jan 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरौली ने की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट की मंजूरी मिलने के बाद भी धरातल पर कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। सर्दी और कोहरे के बढ़ने से धरना स्थल पर बैठे किसान बीमार हो रहे हैं। जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि पहलवान रणधीर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 320 दिन हो गए हैं। हमने 75वें गणतंत्र दिवस को धरना स्थल पर बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर चेयरमैन सतपाल, मास्टर विजय पाल, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, पूर्व सरपंच हंस कुमार, मनोज कुमार करीरा, रामकुमार, धर्मपाल यादव, डॉ. लक्ष्मण सिंह, रामकिशन, बाबूलाल व पहलवान धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें