फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Oct 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
बाजरे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सब डिपो में जाते डॉ. मनीष।
विज्ञापन

विज्ञापन


महेंद्रगढ़/कनीना। दो दिन बाजरा खरीद न करने के सरकारी आदेश होने के बाद भी किसान बाजरा लेकर मंडी में पहुंचे। किसानों को दो दिन इसकी सूचना न होने के कारण सुबह से ही बाजरा ट्रैक्टर ट्रॉली में लेकर पहुंच गए। सुबह सब डिपो का गेट बंद होने की वजह से किसानों ने सब डिपो के गेट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी गई। सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव खरीद केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान वो स्वयं ट्रैक्टर चलाकर अंदर गए।
इस मौके पर किसानों ने डॉ. मनीष को बताया कि उन्हें आज की मंडी की अनाज मंडी की आज की छुट्टी के बारे में कोई सूचना नहीं थी, वो मजदूर से बाजरा लोड करवा कर ट्रैक्टरों का तेल फूंककर सुबह से यहां खड़े हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। डॉ. मनीष यादव ने मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र से बातचीत की और कहा कि किसान का बाजरा यहां तक लाते लाते तेल भी लग गया पलदारी भी लग गई और सुबह से यह किसान परेशान हैं, अगर जगह खाली हो गई हो तो कम से कम आज आए हुए किसानों की फसल खरीद करके इन्हें राहत दें। इसके बाद आए हुए किसानों की खरीद शुरू हो पाई। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ने बताया कि दो दिन बाजरा की खरीद बंद कर दी गई है। कुछ किसानों को इसका पता नहीं होने के कारण बाजरा लेकर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी में बाजरे की खरीद बंद होने पर भी किसान पहुंचे बाजार बचने के लिए



कनीना। नई अनाज मण्डी कनीना में 30 सितंबर को बाजरे की खरीद बंद होने पर भी क्षेत्र के तकरीबन 50 किसान बाजार बचने के लिए मंडी में पहुंचे। मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को बाजरे के उत्थान का कार्य चल रहा है उसे दिन खरीद नहीं करने के बारे में किसानों तक जानकारी पहुंचा दी थी लेकिन फिर भी तकरीबन 50 किसान बाजार बचने के लिए अनाज मंडी में पहुंचे उनको समझा बूझकर वापस भेजना पड़ा। वही दूसरी तरफ नाराज किसान नायब तहसीलदार हरिओम से मिले वहां पर नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन देते हुए बताया कि आपकी समस्या उच्च अधिकारियों को पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें