फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 25608 एमटी की खरीद और 7831 एमटी का हुआ उठान

Sun, 01 Oct 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले की मंडियों में उठान कार्य शुरू हो गया है। मंडियों में आवक अधिक होने की वजह से खरीद की कार्य दो दिन के लिए रोक दिया गया है। जिले में अब तक 25608 एमटी बाजरे की आवक हो चुकी है। परंतु उठान 7831 एमटी बाजरे का हुआ है। जिले के गोदामों में बाजरा रखने की जगह नहीं होने की वजह से गाड़ियां दूसरे जिलों में भेजी जा रही हैं। इसी वजह से उठान में समय लग रहा है।
विज्ञापन




25 सितंबर से बाजरे की खरीद चल रही है। अब तक जिले के अंदर 25608 एमटी बाजरे की खरीद हो चुकी है लेकिन उठान का कार्य धीमा होने की वजह से मंडी में ढेहरी लगाने की जगह नहीं बच रही। इस वजह से मंडियों में दो दिन के लिए खरीद रोक दी गई है। अब बाजरे की खरीद सोमवार को चालू होगी। जिले में शनिवार को को 4000 एमटी खरीद हुई औऱ उठान 3752 एमटी हुआ है। अब तक बाजरे का उठान 7831 एमटी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें