फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने कपास फसल के मुआवजे की मांग की

Tue, 10 Sep 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- तहसील कार्यालय महेंद्रगढ़ में खराब फसल मुआवजे की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में खराब हुई कपास फसल का मुआवजा जल्द देने के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार निशा तंवर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से कपास की फसल नष्ट हो गई। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द ही कपास के फसल की गिरदावरी करवाकर प्रति एकड़ 60 हजार मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में भी बेमौसम बारिश में क्षेत्र के किसानों की फसल खराब हो गई थी, लेकिन सरकार ने अभी तक उसका मुआवजा नहीं दिया है। इस मौके पर धर्मपाल नंबरदार, पोहप सिंह, राजेंद्र, रामेश्चर, तेजपाल, महेंद्र, सुधीर, सतबीर, मनोज, कृष्ण, राधेश्याम, जयवीर नंबरदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें