फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसान बिना रोस्टर के ही पहुंचे अनाज मंडी, मार्केट कमेटी पर लगाया देरी से सूचना का आरोप

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में किसानों को समझाते मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में बाजरे की आवक लगातार जारी है लेकिन किसानों को फसल बेचने से लेकर उसे सुरक्षित रखने तक कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मार्केट कमेटी ने रविवार देर शाम गांवों के हिसाब से रोस्टर के अनुसार खरीद का शेड्यूल जारी किया था लेकिन इसकी जानकारी न होने से सोमवार को कई गांवों के किसान सुबह ही बाजरा लेकर मंडी पहुंच गए।
विज्ञापन

मंडी के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई और अंदर जाम की स्थिति बन गई। रोस्टर को लेकर किसानों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। मार्केट सचिव नरेंद्र मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सोमवार को पहुंचे सभी किसानों के गेटपास काटे जाएं। मंगलवार से शेड्यूल के अनुसार गेटपास कटेंगे। उन्होंने कर्मचारियों को व्यवस्था सुचारू रखने और किसानों की परेशानी पर ध्यान देने को भी कहा।
विज्ञापन

उधर, बूंदाबांदी से खुले में पड़े बाजरे के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। मंडी में करीब 30 हजार क्विंटल बाजरा खुले में पड़ा है लेकिन बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त टीन शेड नहीं हैं। धीमी गति से उठान के कारण फड़ पर बैग लगे हुए हैं। खरीद फिलहाल निजी खरीदारों के सहारे चल रही है।
किसान वीरभद्र, ओमपाल, सुनील और सचिन ने कहा कि तेज बारिश हुई तो फसल में नमी आ सकती है, जिससे गुणवत्ता बिगड़ेगी और नुकसान होगा। किसानों ने मांग की कि रोस्टर की सूचना पहले दी जाए और बाजरे को बारिश से बचाने के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं।
-
वर्जन:
अनाज मंडी में जाम से छुूटकारा व किसानों की सुविधा को देखते हुए रोस्टर लागू किया गया है। बारिश के मौसम को देखते हुए मार्केट कमेटी व आढ़तियों की ओर से तिरपाल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-नरेंद्र, सचिव, मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:71- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में किसानों को समझाते मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र---संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें