फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरा खरीद की बदहाल व्यवस्था से किसान परेशान : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने जिले की मंडियों में बाजरे की फसल खरीद व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गेट पास नहीं कटने और पोर्टल पर डेटा वेरिफिकेशन में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। किसानों को कई बार मंडियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मंडियों में खरीद व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की। साथ ही गेट पास जारी करने की प्रक्रिया को सरल और पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें