फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छिलरो में मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। गांव छिलरो में 11 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण बीपीएल परिवार का मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़िता विनोद देवी पत्नी जगदीश प्रसाद ने जिला उपायुक्त, नारनौल को प्रार्थना पत्र देकर मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने बताया कि परिवार मजदूरी कर गुजर-बसर करता है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मकान की मरम्मत करवाना संभव नहीं है। पीड़िता ने बताया कि मकान गिरने की खबर समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई थी। उन्होंने प्रशासन से जांच करवाकर नियमानुसार जल्द सहायता देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें