फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों के समर्थन में किसान-सामाजिक संगठन भी उतरे

विज्ञापन
फोटो नंबर-23मांगों को लेकर लघुसचिवालय में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की 21 दिन से चल रही हड़ताल के समर्थन में बुधवार को महापंचायत हुई। इसमें जिले के कर्मचारी संगठनों के साथ किसान संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महापंचायत में हड़ताल को 27 से 30 अगस्त तक चार दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

महापंचायत के बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और उपायुक्त को मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव ने की जबकि संचालन जिला प्रधान राहुल सारवान ने किया।
कर्मचारी नेताओं ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने और 15 मई 2026 के समझौते को लागू करने की मांग की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

नांगल चौधरी, कनीना, महेंद्रगढ़ और अटेली इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया। इस दौरान भूपेंद्र सारवान, गुरदयाल सिंह, धर्मेंद्र यादव, कालूराम, पूर्व जज राकेश यादव, महेंद्र बोयत और कृष्ण कुमार समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें