फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेतड़ी-नरेला हाईटेंशन लाइन प्रभावित किसानों को मिला भरोसा

Tue, 09 Jun 2026 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 27लघु सचिवालय में एसडीएम से मिलने पहुंचे किसान। स्रोत: किसान
विज्ञापन
नारनौल। जिला सचिवालय नारनौल में मंगलवार को खेतड़ी-नरेला हाईटेंशन लाइन से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर मार्केट रेट कमेटी के चेयरमैन अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभावित किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान चेयरमैन अनिरुद्ध यादव ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मार्केट रेट निर्धारण की प्रक्रिया निश्चित रूप से आगे बढ़ेगी और इसमें पावरग्रिड की ओर से किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
किसान प्रतिनिधि मनोज कुमार (गुढ़ा) ने किसानों की ओर से प्रभावित मकानों, ट्यूबवेलों तथा अन्य संरचनाओं के मुआवजे के निपटारे में पावरग्रिड द्वारा बरती जा रही अनदेखी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने सभी प्रभावित किसानों से वैल्यूएशन से संबंधित दस्तावेज और तथ्य एकत्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखें, जिससे मुआवजा प्रक्रिया को गति मिल सके।
बैठक में किसान प्रतिनिधि मनोज कुमार (गुढ़ा), रामनिवास पटोदा, मास्टर हवासिंह, मुकेश यादव, हवासिंह खेड़ा, सुकर्मपाल सरपंच खेड़ा, संदीप, श्याम बचिनी, रवीन्द्र, सोनू, अमित, जसवंत, ओमप्रकाश, प्रदीप गुढ़ा, अंकित चामधेड़ा, मदन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें