फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जमीन का मुआवजा बढ़वाने के लिए शुरू किया धरना

विज्ञापन
फोटो संख्या:39- गांव बाघोत में अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव बाघोत में सोमवार को किसान संघर्ष समिति महेंद्रगढ़ के बैनर तले जमीनी मुआवजे को लेकर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना कर दिया है। धरने की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर में आ रही किसानों की जमीन का मुआवजा अन्य जिलों की तरह बढ़ाकर दिए जाने की मांग की। वहीं, सोमवार को एडीसी कार्यालय से अध्यक्ष हनुमान सिंह के पास फोन आया और बैठकर बातचीत करने के लिए कहा गया, लेकिन संघर्ष समिति ने आपसी विचार-विमर्श करने के बाद एडीसी से मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष हनुमान सिंह ने कहा कि हमें इसमें कोई राजनीति नहीं करनी केवल हमें अपना मुअवाजा बढ़ाकर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वो बातचीत के लिए तैयार हैं इसके लिए वो किसानों से बातचीत कर एडीसी से मिलेंगे।
किसानों ने बताया कि नारनौल से इस्लाईमाबाद (कुरुक्षेत्र) ग्रीन कॉरिडोर आठ जिलों से गुजरेगा। महेंद्रगढ़ को छोड़कर अन्य सात जिलों की अवार्ड राशि केंद्र सरकार ने बढ़ा दी। वहां के किसानों की अवार्ड राशि कम से कम 20 लाख रुपये बढ़ाई है। परंतु महेंद्रगढ़ के किसानों के साथ इस मामले में भेदभाव हुआ है। जब सात जिलों के किसानों की अवार्ड राशि रिवाइज हो सकती है तो महेंद्रगढ़ के किसानों की क्यों नहीं हो सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जब तक इन किसानों को बाकी सात जिलों की तर्ज पर मुआवजा राशि नहीं देती है, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धरने का राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा। किसान अपने दम पर और शांति प्रिय तरीके से धरने पर बैठकर अपनी मांग उठाएंगे। धरने में केवल उन्हीं किसानों को शामिल किया जाएगा जिनकी जमीन ग्रीन कॉरिडोर के बीच अधिग्रहीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें