फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान लघु सचिवालय पर 15 जुलाई से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्गों एनएच-11, एनएच-148बी व 152-डी के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर जिले के किसान 15 जुलाई को लघु सचिवालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस धरने को लेकर शनिवार को किसानों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस प्रांगण में बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा बहुत अधिक जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। इसके बदले मुआवजा राशि काफी कम दी जा रही है। जिससे प्रभावित किसानों में रोष है। किसानों का कहना है जिला महेंद्रगढ़ एनसीआर में शामिल है तो यहां के किसानों को भी गुरुग्राम की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए। अन्यथा किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। बैठक में किसानों ने मांग की उनकी जमीन की मुआवजा राशि बढ़ाने, उनके परिवार में एक सदस्य को नौकरी देने व किसानों को पेंशन का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर इंद्राज सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रामानंद, धर्मेंद्र यादव, अभय सिंह, राजकुमार, जगमोहन, जयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद, जसवंत सिंह व सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें