फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसान को बस ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 07 Jan 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खेत में पानी देकर आ रहे किसान को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव जाट निवासी रंगीलाल ने बताया कि मौसी का लड़का विनोद खेत में पानी देकर घर आ रहा था।
विज्ञापन

रविवार शाम को सात बजे जब महेंद्रगढ़-दादरी मेन मार्ग को पार कर रहे थे। विनोद आगे चल रहा था। चरखी दादरी की ओर से आ रही एक बस ने विनोद को टक्कर मार दी। इसके कारण सड़क पर गिर गया। बस चालक मौके से फरार हो गया। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रंगीलाल के बयान पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें