फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पैर फिसलने से खेत में बने टैंक में गिरा किसान, मौत

Wed, 12 Jun 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गावं भूषण कलां में खेत में काम करते हुए एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत में पानी देने के लिए गया था, जहां काम करते समय खेत में बने वाटर टैंक में गिर गया।
विज्ञापन

मृतक किसान के भतीजे संदीप ने बताया कि उसके चाचा विक्रम सिंह खेती का काम करता थे। सोमवार शाम को भी वह खेत में कपास की फसल में पानी देने गया था। इस दौरान पानी की लाइन बदलते समय उसका पांव फिसल गया और खेत में बने वाटर टैंक में गिर गए। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जब वह खेत में पहुंचे तो वाटर टैंक गिरे हुए थे। इसके बाद परिजन किसान को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। किसान विक्रम सिंह के बेटे विनय ने हाल ही में घोषित नीट परीक्षा परिणाम के अंदर अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें